By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024
मोर पकाने की विधि का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर साझा करने के आरोप में तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यबूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पके हुए मांस के नमूने को ‘फोरेंसिक’ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और जांच जारी है। व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की मांग पर वीडियो को भी हटा दिया गया है।