केरल में पटाखा दुर्घटना में 50 लोगों के घायल होने पर फुटबॉल मैच आयोजकों पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2025

मल्लपुरम जिले में अरिकोदे इलाके के एक स्टेडियम में ‘सेवंस’ फुटबॅाल मैच के दौरान पटाखों के मंगलवार शाम को गलती से दर्शकों के बीच गिर जाने से 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मैच से ठीक पहले पटाखे जलाए जाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मैदान के नजदीक बैठे दर्शकों के बीच पटाखे गिरने से कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आयोजकों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाही) और 125 (बी) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!