By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2023
भदोही। भदोही जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात के जुलूस में तेज़ आवाज़ से डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और घंटों सड़क जाम करने के आरोप में शनिवार को 14 डीजे संचालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। ये जुलूस 28 सितंबर को निकाले गए थे। शनिवार रात जारी एक बयान में पुलिस ने कहा, गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात के जुलूस (28 और 29 सितंबर) में डीजे संचालकों ने वाहन की क्षमता से अधिक साउंड बाक्स लगाकर नियमों का उल्लंघन किया।