झारखंड : तीन बेटियां पैदा होने पर महिला को तीन तलाक देने का आरोप, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

दुमका (झारखंड)|  झारखंड के दुमका जिले में एक मुस्लिम युवक ने तीन बेटियां पैदा होने पर अपनी पत्नी को फौरी तलाक दे दिया। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारत . न्यूजीलैंड टी20 मैच पर जनहित याचिका खारिज

जांच के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने बताया कि दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिवतल्ला गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

हसीना बीबी ने इस मामले में बृहस्पतिवार को जिला के शिकारीपाड़ा थाना में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498(ए), 498 व तीन तलाक कानून 2019 की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिवतल्ला गांव की निवासी महिला ने कहा है कि उसका विवाह काठीकुंड थाना क्षेत्र के बिछिया पहाड़ी गांव निवासी सलीम अंसारी से 2011में हुआ था।

इसे भी पढ़ें: अदालती आदेश का 10 साल तक पालन नहीं करने वाले अधिकारी के निलंबन का आदेश

उसके बाद उसे तीन लड़कियां पैदा हुईं, जिस कारण पति उसे प्रताड़ित करने लगा। मामले में पंचायत भी हुई लेकिन पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ