महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,877 नए मामले, ओमीक्रोन के 50 मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

मुंबई| महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमीक्रोन के 50 मामले सामने आए।

संक्रमण के 11,877 मामलों में से 7,792 मामले मुंबई से सामने आए। बहरहाल, मुंबई महानगरपालिका के अनुसार संक्रमण के 8,063 नए मामले आए। मुंबई क्षेत्र में संक्रमण के 10,394 मामले आए जो राज्य में संक्रमण के कुल मामलों का लगभग 90 फीसदी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 27 दिसंबर को 809 मामले आए थे जिसका मतलब है कि रविवार तक संक्रमण के मामलों में लगभग 10 गुना वृद्धि हुई है। शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,170 नए मामले आए थे।

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को बताया था कि महाराष्ट्र में अभी तक 10 से अधिक मंत्री और कम से कम 20 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य में आए ओमीक्रोन के 50 मामलों में से 36 पुणे महानगरपालिका इलाकों, आठ पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका, दो-दो मामले पुणे ग्रामीण और सांगली तथा एक-एक मामला मुंबई और ठाणे से सामने आया। राज्य में अभी तक ओमीक्रोन के 510 मामले आ चुके हैं जिनमें से 193 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए 6,92,59,618 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसके साथ ही 2,069 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में अब तक इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 65,12,610 हो गयी है। मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़ने पर शहर के नगर निकाय प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने रविवार को आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि 89 प्रतिशत मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में 90 प्रतिशत बिस्तर खाली पड़े हैं। उन्होंने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुंबई में नौ केंद्रों पर 15-18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Tumbbad 2 First Poster Out: इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी Sohum Shah की तुम्बाड़ 2

Share Market में फिर लौटी रौनक, FMCG-Auto स्टॉक्स बने रॉकेट, Sensex 609 अंक चढ़ा

Pakistan के नए Test Coach बने Sarfaraz Ahmed, कहा- तकनीक बाद में, पहले भरोसा जरूरी

SSB Recruitment 2026: कांस्टेबल GD के 404 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, फौरन करें Apply Online