बिहार में 34 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

प्रवर्तन एजेंसियों ने राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने से रोकने के प्रयासों के तहत बिहार से 33.97 करोड़ रुपये की नकदी, मादक पदार्थ, शराब और मुफ्त में बांटी जाने वाली वस्तुएं जब्त की हैं।

उसने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा किए गए चुनाव खर्चों की निगरानी के लिए व्यय पर्यवेक्षक पहले ही तैनात किए जा चुके हैं और दोनों चरणों के लिए अधिसूचना जारी होने के दिन ही वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच गए हैं। वे व्यय निगरानी में लगी सभी टीम से मुलाकात करेंगे।

आयोग ने कहा कि उड़न दस्ते, निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन बल या अन्य प्रलोभनों की किसी भी संदिग्ध घटना पर नजर रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

आयोग ने चुनाव अवधि के दौरान निगरानी टीमों और प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई जब्ती की तत्काल जानकारी देने के लिए चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) नामक ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू की है।

आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रवर्तन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन निर्देशों के कार्यान्वयन के लिए जांच और निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों को असुविधा न हो या उन्हें परेशान न किया जाए।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें