Castor Oil या Coconut Oil: Hair Growth के लिए कौन सा तेल बेहतर, रिसर्च में हुआ खुलासा

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 12, 2026

भारत में नारियल और अरंडी के तेल का सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। इसके काफी फायदे देखने को मिलेंगे। बाजार में मिलने वाले ये दोनों ही हेयर ऑयल आज के समय में लोकप्रिय भी है। ऐसे में कई बार लोग पूछते हैं कि क्या बाजार में मिलने वाले इन तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए आपको बताते क्या कहती है रिसर्च।

अरंडी के तेल के फायदे?

- अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है, जो कि उच्च मात्रा में बालों के हाइड्रेशन को लॉक करती है और पानी की कमी को रोकती है।

- इस तेल को लगाने से बालों का लचीलापन बढ़ता है और घर्षण को कम करता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है।

- अरंडी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कि हल्की खुजली और जलन को कम करते हैं।

- यह तेल बालों की क्यूटिकल्स को स्मूद करता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है।

नारियल के तेल के फायदे

- नारियल के तेल में प्रचुर मात्रा में लॉरिक एसिड पाया जाता है। ऑयल बालों की जड़ों के अंदर तक जाता है और रोज होने वाले डैमेज से बचाता है।

- अगर आप नारियल तेल बालों में लगाते हैं, तो नहाते समय बाल कम टूटते हैं और सिल्की लगते हैं।

- नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कि स्कैल्प को ड्राई होने से बचाता है और फंगल समस्याओं को कंट्रोल करता है।

- वैसे इस तेल के लगाने से बाल स्मूद हो जाते हैं। इसके साथ ही उलझते कम है और बाल भी चमकदार बन जाते हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI ने वित्तीय इकाइयों के लिए जारी किया नया Advertising Code, हस्तियां अब विशेष उत्पाद नहीं बेचेंगी

भारत में Retail Inflation 5.54 फीसदी पर पहुंचा, 22 महीने के उच्चतम स्तर पर महंगाई

IIT Bombay Recruitment: काउंसलर पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्तूबर तक करें आवेदन

सियासी घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वोट चोरी का विवाद, राहुल गांधी की लीगल टीम ने फाइल की याचिका