Maharashtra Lok Sabha Election 2024: नागपुर में डिप्टी CM फडणवीस ने परिवार के साथ डाला वोट,लोकसभा चुनाव से हटे राकांपा के छगन भुजबल

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि यह लोकतंत्र का महोत्सव है और इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना सभी के लिए आवश्यक है और निश्चित रूप से लोग बड़े पैमाने पर मतदान करेंगे। मतदान करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र का महोत्सव शुरू हो चुका है। अभी-अभी मैंने, मेरी पत्नी, मेरी मां और मेरे परिवार ने मतदान किया। मैं जनता से अपील करता हूं कि मतदान करें, लोकतंत्र को मज़बूत करें, लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी हिस्सेदारी दर्ज़ करें। 

इसे भी पढ़ें: देशभर में वोटिंग जारी, बंगाल के कूच बिहार में पथराव की खबर

पहले चरण में महाराष्ट्र की इन सीटों पर वोटिंग

रामटेक (एससी)

नागपुर

भंडारा-गोंदिया 

गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी)

चंद्रपुर 

छगन भुजबल चुनाव नहीं लड़ेंगे

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल, जो नासिक सीट से पार्टी के संभावित उम्मीदवार थे। लेकिन अब उन्होंने घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। तीन पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के विवाद के बीच महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत अधिक समय बीत चुका है क्योंकि और देरी से सीट पर महायुति की संभावनाओं पर असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गडकरी से लेकर के अन्नामलाई तक, 19 अप्रैल को चरण 1 में इन उम्मीदवारों पर होंगी सबकी नजर

 नागपुर लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की नजर नागपुर सीट से लगातार तीसरी जीत पर है। 2014 के चुनावों में उन्होंने सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने 2019 में तत्कालीन महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों के अंतर से हराकर अपनी स्थिति बरकरार रखी।

प्रमुख खबरें

ठाणे में नाबालिग से दरिंदगी के मामले में दोषी को POCSO Court ने सुनाई 20 साल की कैद

Post Diwali Detox: थकान मिटाकर शरीर को दोबारा एक्टिव करने के आसान तरीके

Under-19 Asia Cup में Arjun Rajput के शतक के बाद भी भारतीय टीम 208 रन पर सिमटी

मुहूर्त ट्रेडिंग: BSE Sensex 401 अंक उछला, संवत 2083 की मजबूत शुरुआत