Coast Guard ने मछली पकड़ने वाली नौका को कब्जे में लिया; तस्करी कर लाया गया पांच टन डीजल जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने गुरुवार को पांच सदस्यीय चालक दल को हिरासत में लेकर उनकी मछली पकड़ने वाली एक नौका को कब्जे में ले लिया है। ये लोग महाराष्ट्र तट के पास ‘‘डीजल की तस्करी’’ कर रहे थे।

इसमें कहा गया कि यह सफल अभियान आईसीजी द्वारा समुद्र में डीजल तस्करी के विरूद्ध एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई है, जिसमें पिछले तीन दिनों में ही कुल 55,000 लीटर बेहिसाब डीजल जब्त किया गया है।

बयान में कहा, ‘‘आईसीजी ने 16 मई को महाराष्ट्र तट पर अवैध डीजल तस्करी कर रहे पांच सदस्यीय मछली पकड़ने नौका ‘जय मल्हार’ को पकड़ा।’’ हिरासत में लिए गए जहाज को मुंबई बंदरगाह तक ले जाया गया।

इसके चालक दल से पुलिस, सीमा शुल्क और मत्स्य पालन विभाग द्वारा पूछताछ की गई। इसमें कहा गया, ‘‘आगे की जांच से पता चला कि चालक दल समुद्र में मछुआरों को 5,000 लीटर ईंधन पहले ही बेच चुका था।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच