बरेली में बिल्ली खा गई पड़ोसी का मुर्गा, शिकायत करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट थाना इलाके में एक पालतू बिल्ली के एक मुर्गे को खा जाने की शिकायत करने पर दो लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बिल्‍ली पालने वाले परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बरेली में कैंट थाना स्थित ग्राम मोहनपुर की निवासी फरीदा की ओर से दर्ज कराई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि फरीदा ने मुर्गे पाल रखे हैं, जबकि उसके पड़ोसी नदीम के घर में बिल्लियां हैं।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Assembly election phase 2 | पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, अमित शाह भी परिवार सहित पोलिंग बूथ पहुंचे

उन्होंने कहा कि झगड़े में उनकी सोने की अंगूठी व कुंडल भी कहीं गिर गए। कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर नदीम समेत सभी छह लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर