कैथरीन फ्राउशर बने BMW फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया के CEO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

नयी दिल्ली। जर्मनी के दिग्गज वाहन विनिर्माता समूह बीएमडब्ल्यू ने कैथरीन फ्राउशर को बीएमडब्ल्यू फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया का नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि फ्राउशर 2007 से बीएमडब्ल्यू समूह से जुड़ी हैं। इससे पहले वह बीएमडब्ल्यू फाइनेंशियल सर्विसेज, डेनमार्क की सीईओ थीं। 

वहीं वह बीएमडब्ल्यू फाइनेंशियल सर्विसेज उत्तरी यूरोप की बिक्री प्रदर्शन की प्रमुख रह चुकी हैं। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू समूह में खुदरा के अलावा मिनी ब्रांड प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने का भी अनुभव है। वह आंद्रे वान रीनेन का स्थान लेंगी। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत