सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

सुलतानपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस दल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने उन पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शमीम के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) भेज दिया गया। उसने बताया कि दूसरा आरोपी मजूर उर्फ मंजू मौके से फरार हो गया।

बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सावंत ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिये दो टीम गठित कर दी गयी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, खोल और 24 किलो गोमांस व खाल बरामद की हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?