सरसों तेल और साबुत मसालों से बनाएं Gobhi Achar, नहीं पड़ेगी धूप की जरूरत

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 28, 2026

सर्दियों के मौसम में रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ चटपटा गोभी का अचार मिल जाए, तो मजा आ जाता है। मार्केट में मिलने वाला ज्यादा खट्टा या ज्यादा तेल वाला होता है। घर का अचार स्वाद में भी अच्छा होता है और साफ-सुथरा भी रहता है।

गोभी का अचार बनाना भी बहुत आसान है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरुरी है। ठंड के मौसम में खाने को चटपटा बनाने के लिए गोभी का अचार जरुर खाएं।

घर पर ऐसे बनाएं चटपटा गोभी का अचार

अक्सर लोगों को यही लगता है कि अचार बनाने के लिए तेज धूप ही चाहिए होती है। धूप नहीं होगी तो अचार खराब हो जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यदि गोभी को अच्छे से सुला लें और मसाले सही मात्रा में डालें, तो बिना धूप के भी अचार बहुत अच्छा बनता है। ये अचार महीनों तक खराब भी नहीं होगा।

गोभी का अचार बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

सामग्री
750 ग्राम फूलगोभी, मीडियम साइज के फूलों में कटी हुई
आधा कप सरसों का तेल
2 चम्मच सफेद सिरका या नींबू का रस
2 चम्मच राई / सरसों के दाने
2 चम्मच सौंफ
1 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच कलौंजी
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 से 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के हिसाब से
1 चुटकी हींग
नमक स्वाद के हिसाब से

ध्यान रहे कि सभी मसाले साबुत ही लेने हैं। पिसे हुए मसालों से अचार का वो वाला चटपटा स्वाद नहीं आएगा।

ऐसे तैयार करें गोभी का अचार

स्टेप 1

इसके लिए आप गोभी के फूलों को अच्छे से धो लें। अब गुनगुने नमक वाले पानी में 5 से 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इससे गोभी के अंदर छिपे कीड़े और गंदगी बाहर निकल सकते हैं। अब आप एक बर्तन में पानी उबालें। इसमें थोड़ा नमक और हल्दी डाल दें। गोभी को इस पानी में 2-3 मिनट तक रखें। ध्यान रखें कि गोभी को ज्यादा गलाना नहीं है। हल्की कड़क गोभी ही अचार में अच्छी लगती है।

स्टेप 2

गोभी को छानकर एक साफ कपड़े या थाली पर फैला लें। अब इसको 2 से 3 घंटे तक हवा में सूखने दें। यदि धूप हो, तो उसमें रख सकते हैं, नहीं तो पंखे के नीचे भी सुखा सकते हैं। वहीं, गोभी में जरा-भी पानी नहीं रहना चाहिए। अचार खराब होने की सबसे बड़ी वजह ही पानी होता है। जब गोभी पूरी तरह सूख जाए, तब मसाले मिला सकते हैं।

स्टेप 3

अब एक कड़ाही में राई, सौंफ, मेथी और कलौंजी को हल्की आंच पर 1 मिनट तक भून लें। जब खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें। फिर आप बिल्कुल बारीक पाउडर नहीं बनाना है। अब दरदरे मसाले अचार को चटपटा बनाते हैं और खाने में अच्छे लगते हैं।

स्टेप 4

अब सरसों के तेल को एक कड़ाही में डालें और तेज आंच पर गर्म कर लें। फिर तेल से निकालता हुआ धुआं उठने लगे, तो गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह से ठंडा कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि कच्चा तेल अचार में डालने से अचार में कड़वाहट आती है। इसलिए तेल को गरम करके ठंडा करना काफी जरुरी है। जब ठंडा हो जाए, तो इसमें हींग डाल दें।

स्टेप 5

इसके बाद एक बड़े बर्तन में सूखी हुई गोभी डालें। अब इसमें दरदरा पिसे मसाले, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, ठंडा किया हुआ सरसों का तेल और सिरका या नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। वहीं, मिलाते समय हाथ साफ और सूखे होने चाहिए। गीले हाथ से अचार खराब हो सकता है।

स्टेप 6

इस अचार को साफ और पूरी तरह से सूखे कांच के जार में भर लें। जार में ऊपर तक अचार भरने के बाद थोड़ा-सा तेल ऊपर से डाल दें, ताकि अचार तेल में डूबा रहे। जार का ढक्कन कसकर बंद कर दें। इसको आप 2-3 दिन तक रोज एक बार सूखे चम्मच से चला सकते हैं। ऐसा करने से मसाले गोभी में अच्छे से मिल जाएंगे। 3 दिन के बाद अचार तैयार हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने Congress पर साधा निशाना, कहा चुनावी हार से हताश होकर संस्थाओं को कर रहे कमजोर

लड़कियों में समय पूर्व यौवन के कारणों की पहचान के लिए ICMR वैज्ञानिकों ने खोजा नया ब्लड टेस्ट सूचकांक

Delimitation Bill से उत्तर और दक्षिण दोनों को फायदा, Giriraj Singh का विपक्ष पर वार

रूस पर अंतरिक्ष में परमाणु हथियार ले जाने वाला उपग्रह तैनात करने का दावा, मॉस्को ने नकारा