Cleaning Tips: कास्टिक सोडा से चुटकियों में चमक जाएगी किचन सिंक, हाइजीन के साथ सेहत भी रहेगी बेहतर

By अनन्या मिश्रा | Dec 05, 2023

हर घर में किचन सिंक का इस्तेमाल रोजाना होता है। वहीं कई बार इसमें बचा हुआ खाना फंस जाता है। ऐसा होने पर सिंक जाम हो जाता है और पानी का बहाव धीमा या फिर एकदम रुक जाता है। जिसके कारण यह न सिर्फ किचन की खूबसूरती को कम करता है, बल्कि पानी फंसने के कारण इससे दुर्गंध भी आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: Recycle Old Bangles: बेकार चूड़ियों की मदद से घर को दे सकती हैं नया लुक, आसानी से बना सकती हैं कई शानदार चीजें

अपनाएं ये तरीके

आप किचन सिंक को चमकाने के लिए कास्टिक सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई बार किचन के सिंक का नल खराब हो जाने के कारण इससे लगातार पानी की हल्की सी धारा निकलती रहती है। जिसके कारण सिंक में काई जमने लगती है। वहीं लगातार पानी बहने की वजह से ड्रेन पाइप काई के अलावा अन्य गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में आप कास्टिक सोडा की मदद से इसकी सफाई कर सकती हैं।

कास्टिक सोडा से करें किचन सिंक की सफाई

किचन सिंक की कास्टिक सोडा से सफाई करने के लिए सबसे पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें।

इसके बाद कास्टिक सोडा, बेकिंग सोडा, सिरका और लिक्विड डिश वॉश को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

फिर स्क्रबर की सहायता से इसको सिंक के चारों ओर लगाएं। 

इस लिक्विड को सिंक में लगाने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही थोड़ दें। 

अब स्टील के स्क्रबर और ब्रश की सहायता से सिंक को रगड़ना शुरूकर दें। 

धीरे-धीरे किचन सिंक में जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

यह तरीका भी कर सकते हैं ट्राई

यदि पहले तरीके से सिंक अच्छे से साफ न हुआ तो आप यह तरीका भी आजमा सकती हैं। 

एक बाउल में कास्टिक सोडा और बाथरूम क्लीनर मिक्स कर लें। 

इस मिक्सचर को स्क्रबर की सहायता से 20 मिनट के लिए किचन सिंक पर लगा दें। 

फिर समय पूरा होने पर सिंक को स्क्रबर से रगड़ें। 

इसके साथ ही सिंक के जाम को सही करने के लिए दो कटोरी कास्टिंक सोडा सिंक में डाल दें। 

अब ऊपर से ठंडा पानी जालकर इसे 30 मिनट के लिए ऐसे छोड़ दें। 

फिर दोबारा पानी डालकर सिंक अच्छे सो धो लें।

इस आसान तरीके से सिंक से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद