कावेरी जल विवाद: सिद्धारमैया की अध्यक्षता में दिल्ली में बड़ी बैठक, केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल, जानें क्या रहा नतीजा

By अंकित सिंह | Sep 20, 2023

कावेरी जल बंटवारा विवाद पर चर्चा के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों और सर्वदलीय सांसदों के साथ एक बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी में हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदलाजे, भगवंत खूबा, नारायणस्वामी, राजीव चंद्रशेखर और सुप्रीम कोर्ट के अन्य वकील ने भाग लिया। बैठक के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम बहुत संकटपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे हैं। हम केवल एक-तिहाई पानी ही दे पा रहे हैं। सीडब्ल्यूएमए ने हमें 15 दिनों के लिए 5000 क्यूसेक पानी देने का आदेश दिया है, हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु को गुप्त रूप से दिया जा रहा कावेरी का पानी, येदियुरप्पा ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

कर्नाटक ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में गंभीर सूखे का हवाला देते हुए, आवश्यक पानी को कम करने के लिए सीडब्ल्यूएमए को चुनौती देना जारी रखा है। आज दिल्ली में बैठक से पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा था कि राज्य के सभी सांसद आज राज्य के कई मंत्रियों के साथ मिलेंगे और वे मिलकर कर्नाटक के हितों की रक्षा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को दिन में राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरगन के नेतृत्व में तमिलनाडु के सांसदों और विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गतिरोध को तोड़ने के प्रयास में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात की। वहीं, डीके शिवकुमार भी गजेंद्र शेखावत से मुलाकात कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार

Kota, Bikaner के बाद Jodhpur में Caesarean Delivery के बाद 8 महिलाओं की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री बोले, प्रसव पीड़ा से बचने के लिए महिलाएं कराती हैं सर्जरी

इस क्राइसिस में कॉकरोच भी नहीं कर पाएंगे सर्वाइव, गॉडजिला हमारी ओर आ रहा, आम आदमी से लेकर बजट तक पर कैसे पड़ेगा इम्पैक्ट?