सीबीआई और ईडी अनावश्यक रूप से हर किसी को परेशान कर रहे हैं: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘‘अनावश्यक रूप से हर किसी को परेशान कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि देश इस तरह प्रगति नहीं कर सकता है। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उपराज्यपाल, सीबीआई और भाजपा ने कथित शराब घोटाले में अलग-अलग रकम बतायी है लेकिन उन्हें अब भी समझ नहीं आया कि शराब घोटाला क्या है। उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं की धन शोधन की जांच के तौर पर देशभर में करीब 40 स्थानों पर छापे मारे हैं। यह नीति अब वापस ले ली गयी है।

ईडी का आबकारी नीति से जुड़ा धन शोधन मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ नौकरशाहों को आरोपियों के तौर पर नामजद किया गया है। ईडी इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि क्या पिछले साल नंवबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताएं बरती गईं। सीबीआई ने 19 अगस्त को इस मामले में सिसोदिया (50), भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण के दिल्ली स्थित आवास तथा सात राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 19 अन्य स्थानों पर छापे मारे थे।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने लखनऊ में दीवार ढहने की घटना नौ लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निगम की दिल्ली में 16 नए कूड़ा स्थल बनाने तथा इसे कचरे के ढेर के शहर में तब्दील करने की योजना है। अभी तीन कूड़ा स्थल गाजीपुर, ओखला और भलस्वा दिल्ली की सीमाओं पर स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन कूड़ा स्थलों के आसपास रह रहे लोग कचरे के इन ढेर से आनी वाली बदबू और कई अन्य मुद्दोंसे परेशान हैं। हमने सुना है कि राष्ट्रीय राजधानी में कचरे के 16 नए ढेर बनाने की योजना है।’’ उन्होंने कहा कि वहीं आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली को पार्कों तथा झीलों के शहर के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें मौका दिया जाता है तो हम समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय राजधानी का सौंदर्यीकरण करेंगे।’’

आप ने भाजपा शासित नगर निगम की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक महीने चलने वाला अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आप विधायकों ने बुधवार को गाजीपुर तथा बृहस्पतिवार को ओखला कूड़ा स्थल पहुंचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दिल्ली में पहले तीन नगर निगमों में भाजपा का शासन था और इनका कार्यकाल मई में समाप्त हो गया। नगर निगमों में आप मुख्य विपक्षी दल था। निगम के वार्डों का परिसीमन चल रहा है, जिसके कारण नए नगर निगम के चुनाव अभी नहीं हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा