AAP पार्षद को CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मूंगफली व्यापारी के जरिए लेती थी घूस

By अंकित सिंह | Feb 18, 2022

एक ओर जहां आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में उसकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक पार्षद को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वार्ड से पार्षद गीता रावत को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि गीता रावत ने दिल्ली में सरकारी काम करने के लिए रिश्वत की डिमांड की थी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक एजेंसी का कहना है कि सीबीआई ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पार्षद गीता रावत और एक 'निजी व्यक्ति' को एक व्यक्ति से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली के वार्ड नंबर 217/10E की वेस्ट विनोद नगर की पार्षद गीता रावत के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार को दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एक मूंगफली व्यापारी के जरिए गीता रावत के पास रिश्वत की कमाई जाती थी। जानकारी के मुताबिक मूंगफली वाले सनाउल्लाह के पिता को जब इस बात की जानकारी हुई कि उसके बेटे को किसी ने पकड़ लिया है तो वह दौर कर निगम पार्षद के ऑफिस पहुंचे थे। निगम पार्षद के ऑफिस में मौजूद सिविल ड्रेस धारी लोगों से उन्होंने पूछा कि हमारे बेटे को क्यों पकड़ा गया है? सिविल ड्रेस धारी लोगों ने कहा कि हम सीबीआई से हैं और आपको पता चल जाएगा कि आपके बेटे को क्यों पकड़ा गया है? इसके बाद अब मूंगफली वाले के पिता को इस बात की जानकारी हुई कि सनाउल्लाह के जरिए रिश्वत के पैसे निगम पार्षद गीता रावत के पास जाते थे।

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समानता और न्याय के अग्रदूत थे फुले

Kasturba Gandhi Birth Anniversary: सिर्फ Mahatma Gandhi की पत्नी नहीं, एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थीं बा, Freedom Struggle में कई बार गईं जेल

US Kuwait Base Attack | पेंटागन बनाम जमीनी हकीकत! कुवैत बेस हमले में बचे सैनिकों ने खोली सैन्य दावों की पोल