नारद घोटाले में CBI ने जांचे मंत्री सुब्रत मुखर्जी और IPS अधिकारी के वॉयस सैंपल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

कोलकाता। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नारद टेप घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी और एक आईपीएस अधिकारी के आवाज के नमूनों (वॉयस सैंपल) की सोमवार को जांच की।  केन्द्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।मुखर्जी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दस नेताओं और मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर नकदी लेते हुए देखे जाने पर आवाज के नमूनों की जांच के लिए तलब किया है।

नारद न्यूज पोर्टल के सैमुअल मैथ्यू ने 2014 में स्टिंग ऑपरेशन किया था और उस समय वर्धवान जिले के पुलिस अधीक्षक रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा के आवाज के नमूनों की भी जांच की गई। नारद न्यूज के सैमुअल मैथ्यू ने 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया था।

इसे भी पढ़ें: नारद स्टिंग मामले में CBI ने TMC सांसद से की पूछताछ

स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते कुछ लोग और आईपीएस अधिकारी कुछ लाभ के बदले में एक काल्पनिक कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसा लेते नजर आए थे। यह वीडियो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सामने आया था।सीबीआई ने गत 31 अगस्त को इस घोटाले के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद प्रसून बनर्जी की आवाज के नमूनों की जांच की थी।स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दिये तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद की 2017 में मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.