CBI ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को किया गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Mar 07, 2022

सीबीआई ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद रविवार को नई दिल्ली में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।जानकारी के लिए बता दें कि, 59 वर्षीय एनएसई के पूर्व कर्मचारी आनंद सुब्रमण्यम की जांच के सिलसिले में सीबीआई के रडार पर हैं।उन पर हिमालय में रहने वाले योगी के साथ ईमेल के माध्यम से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बारे में गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया था। ऐसा संदेह है कि यह योगी वास्तव में आनंद सुब्रमण्यम थे, जिसे इस महीने की शुरुआत में मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। चित्रा रामकृष्ण ने 2013 और 2016 के बीच एनएसई के सीईओ के रूप में कार्य किया। 

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत