Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक संदिग्ध नौका पर हमला कर दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई लैटिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के जारी अभियान का हिस्सा है।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में मादक पदार्थ गिरोहों के साथ ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ में है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थों की आमद रोकने और मादक पदार्थों की अत्यधिक मात्रा लेने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई बताया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान