CBI ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में हैदराबाद के सीए को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के लेखा परीक्षक बताए जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंड (सीए) बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने हैदराबाद निवासी गोरंटला को आबकारी नीति मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। अधिकारियों ने बताया कि वह सहयोग नहीं कर रहा था और जवाब देने में टालमटोल कर रहा था, जिसके बाद उसे मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़? दिल्ली पुलिस ने बताई असली वजह

Satcom लाइसेंस की कतार में Elon Musk से आगे हैं, Sunil Mittal बोले- पहले मंजूरी मिले तो खुशी होगी

Mansa में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota हत्याकांड के आरोपी का अवैध निर्माण ढहाया

CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर Mamata Banerjee बोलीं, यह पूरी पीढ़ी को डराना है