सीबीआई ने एमसीडी के जूनियर इंजीनियर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक कनिष्ठ अभियंता को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि इंजीनियर ने ठेकेदार के लगभग तीन करोड़ रुपये के लंबित बिल को मंजूरी देने के लिए यह रिश्वत ली थी। एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उसकी एक टीम ने 11 नवंबर को जाल बिछाया और कनिष्ठ अभियंता अजय बब्बरवाल को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

बयान में कहा गया है कि एजेंसी ने कार्यकारी अभियंता (नजफगढ़ जोन) आर सी शर्मा, सहायक अभियंता नवीन कौल और कनिष्ठ अभियंता अजय बब्बरवाल के खिलाफ शिकायतकर्ता से उसके लंबित बिल के भुगतान के लिए कथित तौर पर 25.42 लाख रुपये मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

बयान के अनुसार, बब्बरवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें बताया गया है कि सीबीआई ने आरोपी व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की ऐतिहासिक कप्तानी, सचिन तेंदुलकर से मिला खास तोहफा

T20 World Cup: Delhi में खाली स्टेडियम बने DDCA की मुसीबत, गैर-भारत मैचों से दर्शक नदारद

IPL 2026: RCB के वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम रेस से बाहर

Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया