CBI ने 20 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में NHAI महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के नागपुर में 20 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि परियोजना निदेशक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद काले ने कथित रूप से एक निजी कंपनी से रिश्वत ली थी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने काले की गिरफ्तारी के बाद एक तलाशी अभियान में 20 लाख रुपये की रिश्वत समेत 45 लाख रुपये जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार काले और 11 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi के Satya Niketan में बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, जांच के आदेश

PM Narendra Modi ने कहा, India-France संबंध मजबूत सांस्कृतिक और रणनीतिक नींव पर टिके हैं

MP के Sagar में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 54 अन्य अस्पताल में भर्ती

Varanasi में Ganga का जलस्तर घटा, लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव