पुडुचेरी पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता समेत तीन को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के संबंध में पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि कार्यकारी अभियंता आर चिदंबरनाथन ने कराईकल में पीडब्ल्यूडी के तहत सड़क परियोजनाओं से संबंधित मामलों में भविष्य में परेशानी मुक्त मंजूरी देने के लिए ठेकेदार एन एलामुरुगन से छह लाख रुपये कमीशन के रूप में मांगे थे, जो कुल अनुमानित निविदा राशि 7.44 करोड़ रुपये का लगभग एक प्रतिशत था।

चिदंबरनाथन ने कथित तौर पर मुख्य अभियंता एम दीनदयालन के लिए रिश्वत की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने चिदंबरनाथन द्वारा रिश्वत की रकम स्वीकार करने के तुरंत बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कार्यकारी अभियंता के पास से दो लाख रुपये की राशि बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के वाहन से 50,000 रुपये की राशि बरामद की गई।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन