सीबीआई ने 3.81 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक ही दिन में ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए 3.81 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सीबीआई ने एक म्यूल खाता धारक (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किया गया बैंक खाता), अज्ञात साइबर ठगों, बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि इन्होंने दो जुलाई को विभिन्न लोगों से 3.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। यह रकम म्यूल अकाउंट के ज़रिए निकाल ली गई थी। म्यूल खाता वह बैंक खाता होता है जिसे साइबर अपराधी पैसे के अवैध लेन-देन के लिए इस्तेमाल करते हैं।

प्रमुख खबरें

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health