सीबीआई ने टीएमसी नेता चटर्जी को 3.74 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले में किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता एवं पश्चिम बंगाल में बर्दवान नगर पालिका अध्यक्ष प्रणब चटर्जी को एक चिटफंड योजना संचालित करने वाले एक ट्रस्ट से कथित तौर पर 3.74 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकी में चटर्जी का नाम नहीं था और उनकी कथित भूमिका सनमार्ग वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा कथित तौर पर संचालित चिटफंड योजनाओं के खिलाफ तीन साल तक चली लंबी जांच के दौरान सामने आयी थी।

इसे भी पढ़ें: सड़क परियोजनाओं को लेकर गडकरी का अल्टीमेटम, समाधान समितियां तीन महीने में मामला निपटाएं

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह भी आरोप है कि बड़ी संख्या में निवेशकों ने अपनी मेहनत की कमाई का निवेश ट्रस्ट के में किया। यह भी आरोप लगाया गया कि ट्रस्टी ने निवेशकों को धोखा दिया, उनकी गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया, शाखाओं को बंद कर दिया और भाग गए।’’ सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चिटफंड धोखाधड़ी के मामलों की जांच 9 मई 2014 को अपने हाथ में ली थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद