Arvind Kejriwal को लेकर CBI ने कोर्ट में कर दिया बड़ा दावा, बताया- शराब नीति में कैसे की हेराफेरी

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2024

दिल्ली हाई कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शराब नीति मामले के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा द्वारा किया जा रहा है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने इसी शराब नीति मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। सीबीआई ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है। सीबीआई ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की शराब नीति में हेरफेर किया। सीबीआई ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब खत्म हो चुकी शराब नीति में जानबूझकर बदलाव और हेराफेरी की है।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की जमानत पर सिंघवी ने CBI को घेरा, कहा- ये केवल इंसोरेंस अरेस्ट था

केजरीवाल की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का ब्लक शुगर लेवल कम हो गया। मनु सिंघवी ने कहा कि यह गिरफ्तारी एडिशनल 'इंश्योरंस अरेस्ट' है। यह तब है जब सीएम तो तीन बार इस मामले में राहत मिल चुकी है। बता दें कि केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है। टाला कथित तौर पर अगस्त 2022 में हुआ और आप जून में हैं। अगस्त से सिर्फ 2 महीने पहले, आपको अचानक उसे गिरफ्तार करने की ज़रूरत महसूस हुई? सिंघवी ने कहा कि सीबीआई स्वतंत्रता के सबसे व्यापक मौलिक अधिकार का उल्लंघन करते हुए उनके मुवक्किल के साथ व्यवहार नहीं कर सकती। सिंघवी ने कहा कि गिरफ्तारी कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का उल्लंघन है।'

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप