By अभिनय आकाश | Nov 17, 2021
बाल यौन शोषण केस में सीबीआई का बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ है। सीबीआई ने 14 राज्यों के करीब 77 शहरों में छापे मारे हैं। अलग-अलग शहरों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की तरफ से 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि 50 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप सीबीआई की रडार पर हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का कहना है कि उसने कथित ऑनलाइन से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में दिल्ली, ढेंकनाल (ओडिशा), नोएडा (यूपी), झांसी (यूपी), तिरुपति (आंध्र प्रदेश) सहित विभिन्न स्थानों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।