Adani Group से प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों के खिलाफ CBI, ED इस्तेमाल किया गया: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि अडाणी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए उसके साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सरकार के क़रीबी उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर भारत में असमानता ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: गायक फ्रेडी मर्करी की पसंदीदा भारतीय लघु पेंटिंग को ब्रिटेन की प्रदर्शनी में रखा गया

एजेंसियों की छापेमारी के बाद ये कंपनियां बोली लगाने से ख़ुद को अलग कर लेती हैं और संपत्ति अंततः अडाणी के पास चली जाती है। ’’ रमेश ने दावा किया, ‘‘ताज़ा मामला अडाणी के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स द्वारा सांघी इंडस्ट्रीज़ के अधिग्रहण का है। 28 अप्रैल 2023 को भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक श्री सीमेंट द्वारा सांघी इंडस्ट्रीज़ का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत की ख़बर आती है। 21 जून, 2023 को आयकर विभाग श्री सीमेंट के ख़िलाफ़ पांच स्थानों पर छापेमारी शुरू कर देता है।19 जुलाई, 2023 को श्री सीमेंट सांघी इंडस्ट्रीज़ के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर हो जाती है।’’ उन्होंने कहा कि 3 अगस्त 2023 को अडाणी के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स ने घोषणा की कि उसने सांघी इंडस्ट्रीज़ का अधिग्रहण कर लिया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि पिछले मामलों की तरह इस बार भीप्रवर्तकों पर इससे इनकार करने के लिए दबाव डाला जाएगा कि छापों ने बोली से हटने के उनके फ़ैसले को प्रभावित किया है। लेकिन सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका