CBI ने कर्नल पर हमले के मामले में पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मार्च में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ पर हुए कथित हमले के सिलसिलि में पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों के खिलाफ मोहाली की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कथित घटना 13 और 14 मार्च की दरमियानी रात को घटी थी, जब कर्नल बाठ और उनका बेटा पटियाला में सड़क किनारे एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। कर्नल बाठ ने पंजाब के कुछ पुलिसकर्मियों पर पार्किंग विवाद को लेकर उन पर और उनके बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया था।

इस घटना में कर्नल का हाथ टूट गया था, जबकि उनके बेटे के सिर पर चोट आई थी। बाठ ने आरोप लगाया था कि पंजाब पुलिस के तहत निष्पक्ष जांच असंभव है।

प्रमुख खबरें

Bihar में सम्राट युग का आगाज़, CM चौधरी और उनकी Team को PM Modi ने दी बधाई, जताया पूरा विश्वास

Toaster Movie Review: राजकुमार राव की कंजूसी और सान्या मल्होत्रा का साथ, क्या वाकई कुरकुरी है यह फिल्म?

South India की चिंता खत्म! परिसीमन पर केंद्र का वादा, नहीं होगा भेदभाव

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास तैयारी