सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प: राजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

जयपुर| पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी सर्वोच्च जांच एजेंसी से कराये जाने की मांग की है।

इसलिए यह बहुत ही चिंताजनक है कि जांच एजेंसियों ने रीट पेपर लीक मामले में शिक्षा संकुल (मुख्यालय) को ही संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। रीट प्रकारण में उजागर हुआ आपराधिक भ्रष्टाचार स्तब्ध कर देने वाला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कांग्रेस सरकार संघर्ष कर रहे छात्रों की सहायता के लिए कोई कदम नहीं उठा रही और राजस्थान सरकार परीक्षा संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने में असफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जैसी सर्वोच्च जांच एजेंसी द्वारा जांच ही एकमात्र विकल्प है।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने इस मामले में परीक्षा आयोजित करने वाले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. धर्मपाल जारौली को बर्खास्त कर दिया है, जबकि बोर्ड सचिव अरविंद कुमार सेंगवा को निलंबित किया गया है।

प्रमुख खबरें

France में सप्ताहांत हिंसा के बाद पेरिस और अन्य शहरों में छात्र रैलियों पर रोक

देश भर में 12 करोड़ वोट हटाए जाने का दावा, CPI नेता ने PM Modi पर साधा निशाना

Punjab Assembly के विशेष सत्र में चर्चा के लिए विपक्ष स्वतंत्र, Harbhajan Singh ETO ने दी जानकारी

Delhi Census 2027 का दूसरा चरण 10 जनवरी से, 40 सवालों में जाति भी होगी शामिल