By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गुरुवार को कहा कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान विपक्ष कोई भी मुद्दा उठा सकता है। सिंह ने कहा, "पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है। विपक्ष कोई भी मुद्दा उठा सकता है। इसके अलावा, सदन में प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और शून्यकाल के दौरान विधायी कार्यों और निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े सवालों पर भी चर्चा होगी। सभी विधायकों को विधानसभा में मुद्दे उठाने का अधिकार है।" पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नशीले पदार्थों के मुद्दे और झोटा हत्याकांड को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हत्याकांड को सीबीआई को सौंपे जाने के बाद, मंगलवार को शाह ने मान से अपील की कि वे बाकी दो मामलों को भी केंद्रीय एजेंसी को सौंप दें, क्योंकि राज्य सरकार इन्हें संभालने में सक्षम नहीं होगी।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मान ने कहा, "नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत होगी, हम पीछे नहीं हटेंगे।