CBI का 'Operation Systrike' हिट! 10 राज्यों में छापेमारी, US-UK को ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2026

सीबीआई ने साइबर-आधारित वित्तीय अपराधों पर व्यापक बहुराष्ट्रीय कार्रवाई के तहत 35 स्थानों पर एक बड़े राष्ट्रव्यापी तलाशी अभियान के बाद एक कथित साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। 'ऑपरेशन साइस्ट्राइक' नाम से शुरू की गई यह कार्रवाई 30 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वय से शुरू की गई थी। सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों में 35 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि इन छापों से भारत में स्थित कई साइबर अपराध नेटवर्क ध्वस्त हो गए, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, आयरलैंड, सिंगापुर और भारत में पीड़ितों को निशाना बना रहे थे।

प्रमुख खबरें

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Nautapa 2026 Tips: नौतपा में पिता के चरण छूने से सूर्य देव देंगे वरदान, Success चूमेगी कदम, बदल जाएगी किस्मत!

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां