Kolkata Doctor Muder Case: सीबीआई ने SC में पेश की कोलकाता केस की स्टेटस रिपोर्ट, हुए कई हैरान करने वाले खुलासे

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2024

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर से बलात्कार-हत्या मामले की जांच में सुप्रीम कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट पेश की है। इस घटना के बाद देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने मंगलवार को कहा था कि देश जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए एक और बलात्कार के मामले का इंतजार नहीं कर सकता है, और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्य बल का गठन किया है। शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई फिर से शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने आरजी कर अस्पताल के तीन अधिकारियों को हटाया

वरिष्ठ डॉक्टरों और पीड़ित के सहयोगियों ने वीडियोग्राफी के लिए कहा था। इसका मतलब है कि उन्हें भी लगा कि कोई पर्दा डाला गया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि मेरे पास मिनट-दर-मिनट की टाइमलाइन है कि क्या हुआ। सीजेआई ने पूछा कि क्या आपके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट है?  एसजी ने जिसपर जवाब दिया कि  हां, यह स्थानीय पुलिस द्वारा दिया गया था। सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में कहा कि हमें नहीं पता था कि ऐसी कोई रिपोर्ट है, हम 5वें दिन जांच में शामिल हुए, सब कुछ बदल दिया गया था। सिब्बल ने कहा कि  हर चीज की वीडियोग्राफी होती है, कोई बदलाव नहीं। एसजी ने कोर्ट को  बताया कि सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अंतिम संस्कार के बाद रात 11:45 बजे एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: 1992 Ajmer Sex कांड से दहल गया था देश, जिहादियों ने 100 लड़कियों का किया था बलात्कार

सीजेआई ने स्टेटस रिपोर्ट पढ़ने के बाद आरोपी की चोट की मेडिकल रिपोर्ट मांगी. कोर्ट को बताया गया कि यह केस डायरी का हिस्सा है। पीड़िता के दाह संस्कार के बाद एफआईआर दर्ज की गई। अपराध स्थल को बदल दिया गया है।  

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती