AAP नेता Durgesh Pathak के घर पर CBI ने छापा मारा, पार्टी का दावा, गुजरात चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त होने के कुछ दिन बाद बड़ी रेड

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2025

आम आदमी पार्टी के  फिलहाल अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। एक के बाद एक बड़ा नेता किसी ने किसी घोटाले या जाल साजिश में शामिल पाया जा रहा है। दिल्ली की सत्ता हाथ से जाने के बाद अरविंद केजरीवाल सक्रिय रूप से एक्टिव नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त होने के कुछ दिनों बाद आप नेता दुर्गेश पाठक की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक के घर पर छापेमारी की। पार्टी ने दावा किया कि छापेमारी राजनीति से प्रेरित थी। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने एक्स पर इसकी घोषणा की और दावा किया कि छापेमारी राजनीति से प्रेरित थी। केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पाठक को पार्टी का गुजरात सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई। सीबीआई ने बुधवार को एफसीआरए के कथित उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज किया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि छापेमारी इसलिए की जा रही है क्योंकि भाजपा गुजरात में आप के उभार से "डर" रही है, जहां उसने 2022 के चुनाव में पांच सीटें जीती हैं।

उन्होंने कहा, "भाजपा का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सह प्रभारी के घर सीबीआई पहुंच गई है। मोदी सरकार ने आप को खत्म करने के लिए हर हथकंडा आजमा लिया है, लेकिन फिर भी उन्हें चैन नहीं है। गुजरात में भाजपा की हालत खरा "गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की छापेमारी! यह महज संयोग नहीं है। यह भाजपा के डर से पैदा हुई साजिश है। भाजपा जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आप ही उन्हें चुनौती दे सकती है - और इस सच्चाई ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। सीबीआई की दस्तक में डर की गूंज साफ सुनाई दे रही है।" 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: भर्ती में रिश्वतखोरी के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी निलंबित

आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा ने अपना "गंदा खेल" शुरू कर दिया है और आरोप लगाया कि केंद्र आप को खत्म करने के लिए "हर हथकंडा आजमा रहा है"। उन्होंने कहा, "भाजपा का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सह प्रभारी के घर सीबीआई पहुंच गई है। मोदी सरकार ने आप को खत्म करने के लिए हर हथकंडा आजमा लिया है, लेकिन फिर भी उन्हें चैन नहीं है। गुजरात में भाजपा की हालत खराब है। जैसे ही दुर्गेश पाठक को गुजरात का सह प्रभारी बनाया गया, उन्हें धमकाने के लिए सीबीआई भेज दी गई।"

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम