CBI ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान किया दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता का सड़क दुर्घटना मामले में बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिये इलाज के लिए दिल्ली लाकर एम्स में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है और उसे वार्ड में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार के बाद सीबीआई ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। यह बयान सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज किया गया जिसमें उसकी दो रिश्तेदार की मौत हो गई और वह तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग