CBI ने ‘अवैध’ संपत्ति अर्जित करने के आरोपी निलंबित रेलवे अधिकारी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

नयी दिल्ली। अपनी छह साल की सेवा में कथित रूप से 2.30 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निलंबित अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने 1997 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी प्रबंधक जितेंद्र पाल सिंह को 1.5 करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले में 14 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सिंह की नियुक्ति गुवाहाटी के मालीगांव में थी। अधिकारियों ने कहा कि नयी प्राथमिकी में सिंह पर गुवाहाटी के मालीगांव में एडीआरएम के तौर पर अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान 2.30 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: Jairam Ramesh ने बताया, Parliament में किन मुद्दों पर चर्चा चाहती है Congress, Delhi ordinance भी शामिल

सिंह शुरुआत में 1997 बैच में आईआरएसई प्रशिक्षु के रूप में भारतीय रेलवे में शामिल हुए थे और उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर विभिन्न पदों पर रहे थे। सिंह की पत्नी एक गृहिणी हैं और मूल रूप से अजमेर की निवासी हैं। सिंह की पत्नी पर भी सिंह को उकसाकर अपने नाम पर संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सिंह के अलावा उसकी पत्नी, ठेकेदार बिष्णु गुप्ता का भी नाम शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें

Shubman Gill ने Manav Suthar को बताया Team India का भविष्य, Galle में जीता दिल

बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua Moitra के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant

दिल्ली के Tikri Kalan CNG पंप पर भीषण Blast, 1 की मौत, 5 घायल