Sharad Purnima पर खुले आसमान में खीर रखने की परंपरा, 25 अक्टूबर को 16 कलाओं में चंद्रमा

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2026

पूरे साल में आने वाली सभी पूर्णिमा तिथि में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसको कई दूसरे नामों जैसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026 पर सोलह श्रृंगार की चीज छूट जाए तो क्या अधूरा रहेगा व्रत, जानें पूरी जानकारी

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 अक्टूबर की सुबह 11:55 मिनट पर शुरू होगा। वहीं 26 अक्टूबर की सुबह 09:41 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। वहीं उदयातिथि के हिसाब से 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। वहीं 25 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय शाम 05:40 मिनट पर होगा।

महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। कोजागरी परंपरा में रात को जागकर मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

खीर रखने की परंपरा

शरद पूर्णिमा की सबसे प्रसिद्ध परंपराओं में से एक दूध और चावल से बनी खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों में अमृत जैसा गुण होता है। इस कारण खीर को चांद की रोशनी में रखकर दूसरे दिन इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

प्रमुख खबरें

गैंगस्टर Himanshu Bhau के प्रत्यर्पण के लिए Haryana Police और CBI ने तेज की प्रक्रिया

मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे Omar Abdullah, विधायकों से कहा, अब मेरे पास बायोडाटा नहीं भेजें फैसला हो चुका है

KBC 18 Diwali Special: Ramayana के स्टार्स रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के साथ सजाएंगे मंच, जानें कब प्रसारित होगा एपिसोड

Himachal Pradesh के छह मेडिकल कॉलेजों में 320 PG सीट मंजूर, केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये