CBI ने यूको बैंक में 21.86 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

नयी दिल्ली। सीबीआई ने यूको बैंक में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से व्यक्तियों को कथित तौर पर 21 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण जारी करने से जुड़ा है। आरोप है कि बेंगलुरू की जयनगर शाखा की तब की शाखा प्रबंधक के. आर. सरोजा ने 2013 से 2016 के बीच फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 23 लोगों को कथित तौर पर 21.86 करोड़ रुपये के आवास और संपत्ति ऋण बांटे।

इसे भी पढ़ें: नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने में अभी वक्त लगेगा

सीबीआई का आरोप है कि इसके लिए सरोजा ने कर्नाटक मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष और ऋण सुविधादाता श्रीनिवास गौड़ा और एच.के. हरीश के साथ मिलीभगत की। गौड़ा और हरीश ने कथित तौर पर जाली कंपनियों के नाम से फर्जी दस्तावेज और बिलों का प्रबंध किया।

इसे भी पढ़ें: IOC को दस शहरों में गैस की खुदरा बिक्री का लाइसेंस मिला

All the updates here:

प्रमुख खबरें

YouTube पर PM मोदी नंबर-1, छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

Top 10 Breaking News | 3 March 2026 | Middle East Conflict | Afghanistan-Pakistan War | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

OP Rajbhar का Mamata सरकार पर निशाना, UP-Bihar की तरह West Bengal में भी विकास के लिए परिवर्तन जरूरी

PM Modi अब तो बोलिए! Khamenei की मौत पर Rahul Gandhi का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?