सिसोदिया के आरोपों को CBI ने किया खारिज, कहा- जांच में शामिल नहीं था सुसाइड करने वाला अधिकारी

By अंकित सिंह | Sep 05, 2022

दिल्ली में नई शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर पिछले कुछ दिनों से जारी है। आज भाजपा की ओर से एक स्टिंग ऑपरेशन जारी करके केजरीवाल सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा गया। भाजपा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नई शराब नीति से फायदा हुआ है। अब इसके बाद मनीष सिसोदिया की ओर से भी पलटवार किया गया है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि सीबीआई के एक अधिकारी ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उस पर उन्हें झूठे आबकारी मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। अपने आरोप में सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई के उप. कानूनी सलाहकार जितेंद्र कुमार जी ने सुसाइड किया था। वो मेरे ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मामले की वैधता देख रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से 3 सवाल पूछे हैं।

इसे भी पढ़ें: चिटफंड घोटाले में TMC नेता राजू साहनी को CBI ने किया गिरफ्तार, 80 लाख रुपये भी बरामद

सीबीआई का पलटवार

वहीं, दूसरी ओर सीबीआई के सूत्रों ने सिसोदिया के आरोप को खारिज कर दिया। जिस अधिकारी ने सुसाइड किया था वह इस जांच में शामिल ही नहीं था। इसके साथ ही उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया के आरोपों को शरारती और भ्रामक बताते हुए सीबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि स्वर्गीय जितेंद्र कुमार इस मामले की जांच से किसी भी तरह से जुड़े नहीं थे। वह अभियोजन के प्रभारी उप कानूनी सलाहकार थे। इसके तहत वह उन अभियोजकों की निगरानी कर रहे थे, जो दिल्ली में पहले से ही आरोप-पत्र दाखिल हो चुके मुकदमों की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं। सीबीआई ने यह भी कहा कि शराब नीति वाले केस में जांच चल रही है। अब तक किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। सिसोदिया ने मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। सीबीआई ने यह भी कहा है कि अधिकारी की मृत्यु की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अधिकारी ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

प्रमुख खबरें

एक ही फंड से Large, Mid और Small Cap में निवेश, खुला Kotak Nifty 500 NFO

Team India Selection: New Zealand सीरीज के लिए Pragyan Ojha करेंगे टीम का चयन

MPSC सदस्यों की जांच के लिए Devendra Fadnavis ने राज्यपाल से की समिति की सिफारिश

6 October, 2026 Stock Market Updates: BSE Sensex में 125 अंकों की बढ़त, शुरुआती कारोबार में 10% उछला Trent