रकुल प्रीत सिंह को समन न जारी करने पर एनसीबी का बयान, कहा- समन भेजा, फोन भी किया था

By रेनू तिवारी | Sep 24, 2020

रकुल प्रीत सिंह, जिनका नाम बॉलीवुड की कई अन्य अभिनेत्रियों के बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़ी ड्रग जांच में सामने आया है। रकुल ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा पूछताछ के लिए भेजे गए समन को स्वीकार कर लिया है। उसे कल (25 सितंबर) एनसीबी अधिकारियों द्वारा ग्रील्ड किया जाएगा। इससे पहले सुबह में, उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार का कोई एनसीबी सम्मन मुंबई या हैदराबाद वाले घर पर नहीं मिला था। अभिनेत्री बुधवार रात हैदराबाद से मुंबई पहुंची। उन्हें एनसीबी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। रकुल प्रीत एक एड फिल्म शूट के लिए हैदराबाद में थीं।

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स केस में एनसीबी के शिकंजे में मधु मंटेना, हाथ लगी सीबीडी ऑयल-वीड के डिमांड की चैट

इस बीच, डिजाइनर सिमोन खंबाटा पूछताछ के लिए NCB कार्यालय पहुंच गयी हैं। रकुल प्रीत सिंह के अलावा सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को भी एनसीबी ने तलब किया है। एजेंसी ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा, डिजाइनर सिमोन खंबाटा और सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

श्रुति मोदी, सिमोन खंबाटा और रकुल प्रीत को आज (24 सितंबर) एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर (शुक्रवार) को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। दूसरी ओर, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर (शनिवार) को बुलाया गया है।

प्रमुख खबरें

RGPV का विभाजन और नाम बदलने पर MP Congress ने BJP सरकार पर साधा निशाना

BCI Chairman मनन मिश्रा पर Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कार्यकाल को बताया केवल Pro-Tem व्यवस्था

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!