सीबीआई ने करूर भगदड़ मामले की जांच का जिम्मा संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके की एक रैली के दौरान भगदड़ मचने से संबंधित मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक विशेष टीम तमिलनाडु के करूर में स्थित वेलुसामीपुरम में घटनास्थल का दौरा कर चुकी है। सत्ताइस सितंबर को विजय रैली के दौरान भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 60 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार, सीबीआई ने राज्य पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर नयी प्राथमिकी दर्ज कर ली है और स्थानीय अदालत को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने स्वतंत्र जांच के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके निर्देश पर जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

रेलवे की बड़ी लापरवाही: बिना कोच BE2 के ही संबलपुर से रवाना हुई ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

Sushila Tiriya Passes Away | कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुशीला तिरिया का निधन, ओडिशा ने खोया एक मुखर आदिवासी चेहरा

असम में सत्ता में बैठे व्यापारी, केंद्र ने आदिवासियों को हाशिये पर धकेल दिया: हेमंत सोरेन

68th Annual Grammy Awards | दलाई लामा को मिला पहला ग्रैमी, स्टीवन स्पीलबर्ग बने EGOT और के-पॉप ने रचा इतिहास