CBI का राबड़ी देवी के घर छापा, इस मामले में टीम ने लिया है बड़ा एक्शन

By रितिका कमठान | Mar 06, 2023

बिहार में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास यानी राबड़ी आवास पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के मामले में ये छापेमारी की है। 

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई लैंड फॉर जॉब स्कैम का है। इसमें जमीन के बदले नौकरी दी गई थी। इस मामले में राबडी देवी और मीसा को राउज एवेंयू कोर्ट से समन जारी हो चुका है। सीबीआई ने भी 15 मार्च को चार्जशीट दाखिल करने के बाद पेश होने के लिए कहा है। सभी की पेशी होने से पहले ही सीबीआई की टीम ने राबड़ी आवास पहुंच कर छापेमारी की है। बता दें कि इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी आरोपी है। इस मामले में आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को भी सीबीआई की टीम 27 जुलाई को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि भोला यादव वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री लालू यादव के ओएसडी के पद पर कार्यरत थे।

प्रमुख खबरें

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब