CBI का चिदंबरम के घर की दीवार फांदना भारत का अपमान: स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

चेन्नई। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बंगले में प्रवेश करने के लिए दीवार फांदने को लेकर सीबीआई अधिकारियों पर बृहस्पतिवार को हमला बोला और कहा कि उनकी नजर में यह ‘‘भारत का अपमान’’ है। स्टालिन की पार्टी द्रमुक, कांग्रेस की सहयोगी है। स्टालिन ने चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के पीछे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ है।उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने सीबीआई अधिकारियोंको (चिदंबरम के दिल्ली आवास पर) दीवारें फांदते टीवी पर देखा। मैं इसे भारत का अपमान मानता हूं। यह निंदनीय है।’’

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद