बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच करेगी CBI, अन्य मामलों की जांच के लिए होगा SIT का गठन

By अंकित सिंह | Aug 19, 2021

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा को लेकर बड़ा आदेश दिया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई को सौंपी है। सीबीआई हत्या और रेप के मामलों की भी जांच करेगी। इसके अलावा कोर्ट ने अन्य मामलों की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की कथित हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग वाली कई जनहित याचिकाओं पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को जारी सूची के कहा गया था कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ मामले पर फैसला सुनाएगी। पीठ ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) अध्यक्ष को चुनाव के बाद की हिंसा के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया था।

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता