हाथरस कांड की जांच करेगी CBI, योगी आदित्‍यनाथ ने दिए आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

लखनऊ। हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म व उसकी मौत के मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को सीबीआई से जांच कराए जाने के आदेश दिये हैं। मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। कार्यालय के मुताबिक मुख्‍यमंत्री ने पूरे हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिये हैं। उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी और डीजीपी हितेष चंद्र अवस्‍थी हाथरस में पीडित परिवार से मिलने गये थे। मुख्‍यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। इस मामले को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस में पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे जबकि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को वहां जाने वाला है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला