CBI Vs CBI: राफेल सौदे की जांच से बचने का मोदी सरकार का प्रयास: यशवंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2018

नागपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीबीआई में चल रहे उथल-पुथल के पीछे राफेल सौदे की जांच से बचने के मोदी सरकार के प्रयास हैं। पूर्व भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सीबीआई की विश्वसनीयता को "नष्ट" कर दिया। उन्होंने कहा कि एजेंसी के निदेशक आलोक वर्मा को पद से हटाने का केंद्र का निर्णय "अवैध" है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

 

सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार किसी जांच से खुद को बचाने के लिए देश के संस्थानों को "नष्ट" करने की खातिर किसी भी हद तक जा सकती है। सिन्हा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई निदेशक वर्मा को छुट्टी पर भेजना पूरी तरह से "कानून के खिलाफ" है। उन्होंने कहा कि सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर करना उन्हें पद से हटाने के समान है।

 

प्रमुख खबरें

देश की सुरक्षा पर खतरा? ATS के शिकंजे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आतंकी संगठनों से संबंध की परतें उधड़ेंगी

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम