10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी जानकारी

By प्रिया मिश्रा | Oct 18, 2021

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 18 अक्टूबर यानी आज cbse.gov.in पर सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 1 टाइम टेबल 2022 जारी करेगा। सीबीएसई डेटशीट में परीक्षा की तारीख, विषय कोड, परीक्षा के दिन के नियमों और बोर्ड परीक्षा से संबंधित अन्य संबंधित जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी होगी। यह सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 का पहला टर्म होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट दूसरे टर्म के रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा।

इस साल से बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र को विभाजित कर दिया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पहली टर्म बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ऑफलाइन आयोजित करेगा। सीबीएसई बोर्ड टर्म 1 परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। सर्दी का मौसम होने के कारण परीक्षाएं सुबह 11।30 बजे से शुरू होंगी। दूसरे सत्र की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। टर्म 2 परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होगी या सब्जेक्टिव टाइप यह देश में कोविड की स्थिति पर निर्भर करेगा।

इसे भी पढ़ें: फर्स्ट अटेम्प्ट में क्लियर करना चाहते हैं CAT एग्जाम तो फॉलो करें ये एग्जाम टिप्स

कैसे डाउनलोड करने सीबीएसई डेटशीट 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

सीबीएसई कक्षा 10 डेटशीट या सीबीएसई कक्षा 12 डेटशीट पर क्लिक करें। 

डेटशीट डाउनलोड करने के बाद अपने कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर सेव करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र