CBSE Practical Exams: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए CBSE की बड़ी खबर, प्रैक्टिकल एग्जाम डेट जारी

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए CBSE प्रैक्टिकल डेट की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के मुताबिक नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में स्कूलों में प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटरनल असेसमेंट्स शुरू हो जाएंगे। हालांकि यह नोटिस सभी स्कूलों के लिए नहीं है। यह एग्जाम कैसे होंगी और इनके मार्क्स कैसे अपलोड होंगे, साथ ही कितने स्टूडेंट्स का बैच होगा, यह सभी जानकारी बोर्ड ने सर्कुलर नोटिस के साथ जारी किया गया है। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले स्टू़डेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: BSSC LDC Recruitment 2025: बिहार में LDC के 14 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका

बोर्ड ने कहा कि 'ऐसे स्कूल जो ठंडे प्रदेशों में हैं, वहां ये क्लास 10 और 12 के लिए परीक्षाएं 6 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी। इन्हें 6 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। ये तारीखें सिर्फ विंटर बाउंड स्कूलों पर लागू होंगी। रेगुलर सेशन स्कूलों पर नहीं। उनके लिए अगल से सर्कुलर जारी किया जाएगा।' डाउनलोड करें- CBSE Practical Exam 2025 Date and SOP Circular PDF

कब होंगी CBSE बोर्ड परीक्षा 2026

बता दें कि इस सेशन की शुरूआत में ही CBSE ने बता दिया था कि साल 2026 में CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। वहीं इस साल यानी 2025 में भी 04 अप्रैल को लास्ट पेपर लिया गया था। हालांकि CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 डेटशीट डिटेल शेड्यूल के साथ दिसंबर तक जारी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक