CBSE ने 7वीं से 10वीं क्लास के लिए लॉन्च की मैथ्स की नई किताब, जानिए डिटेल

By निधि अविनाश | Oct 20, 2020

CBSE ने छात्रों की क्रिटिकल थिंगकिंग और प्रॉब्लम सॉलविंग क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक नई गणित अभ्यास पुस्तक लॉन्च की है। इस किताब का नाम Mathematical Literacy: Practice Book For Student है। कक्षा 7 से 10 के छात्र गणितीय समस्याओं को आसानी से हल करने और स्कूलों के फिर से खुलने तक के लिए मेथमैटिकल लिटरेसी यानि की गणितीय साक्षरता: अभ्यास पुस्तक ’का उपयोग कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नई गणित की किताब के लॉन्च की घोषणा शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर की। अब यह किताब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध हैं। “@ Cbseindia29, @EduMinOfIndia के गाइडंस में छात्रों के लिए यह किताब लॉन्च की गई है।मंत्रालय के ट्वीट करके कहा कि 7 वीं -10 वीं कक्षा के छात्र इस पुस्तक को मज़ेदार और रोमांचक तरीके से  सीखने के लिए उपयोग कर सकते हैं। 

यहां पर आप इस लिंक पर  क्लिक करके किताब की सारी जानकारियां ले सकते है।CBSE Website: https://t.co/IGvGZRMpRc

Diksha: https://t.co/iN7KfN2nnK pic.twitter.com/IxSad7XHjf 

नई सीबीएसई गणित की किताब के लिए लिंक

 शिक्षा मंत्रालय के ट्वीट ने दो लिंक भी प्रदान किए हैं जिसके माध्यम से छात्र नई गणित की किताब का उपयोग कर सकते हैं

 सीबीएसई की वेबसाइट पर नई गणित की किताब के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://cbseacademic.nic.in/web_material/Manuals/math-literacy.pdf

दीक्षा पर नई गणित की किताब के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://diksha.gov.in/cbse/play/content/do_31312396083816857611177?contentType=PracticeResource

 मैथ्स बुक क्यों हुई लॉन्च?

इस किताब को ऐसे समय में छात्रों की मदद करने के लिए लॉन्च किया गया था जब कोविड -19 लॉकडाउन के कारण क्लासेस काफी कम हो रही हैं। यह किताब छात्रों को शिक्षकों या माता-पिता के कम समर्थन के साथ-साथ वास्तविक जीवन की स्थितियों के आधार पर मैथ्स की समस्याओं को हल करने की अनुमति देगा। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA